WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 UPTET 2026 आवेदन में आ रही समस्याएँ: OTR, दस्तावेज़ व फोटो वेरिफिकेशन पर आयोग की अहम जानकारी

📰 UPTET 2026 आवेदन समस्या

UPTET 2026 के आवेदन शुरू होने के साथ ही कई अभ्यर्थियों को OTR, दस्तावेज़ वेरिफिकेशन, लाइव फोटो और नाम मिलान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आयोग ने इन समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।




1️⃣ OTR पंजीकरण अलग होगा

UPTET के लिए OTR (One Time Registration) अलग से करना होगा।

  • शिक्षा विभाग अलग आयोग है।
  • LT, PCS या UPP भर्ती वाला OTR यहां मान्य नहीं होगा।
  • सभी अभ्यर्थियों को नया OTR बनाना होगा।

2️⃣ DElEd और BEd वाले अभ्यर्थियों के लिए नियम

योग्यताआवेदन का तरीका
DElEd + BEd दोनोंप्राइमरी – DElEd से, जूनियर – BEd से
केवल DElEdप्राइमरी और जूनियर दोनों भर सकते हैं
केवल BEdकेवल जूनियर के लिए पात्र

3️⃣ LIVE फोटो अपलोड में समस्या

कई अभ्यर्थियों की Live Photo Verification Failed दिखा रही है।

समाधान:

  • आयोग से संपर्क करें
  • समस्या बताने के बाद तकनीकी सुधार किया जाएगा
  • कुछ समय तक इंतजार करना होगा

4️⃣ आधार कार्ड और 10वीं मार्कशीट में नाम अलग

कई अभ्यर्थियों के फॉर्म इसलिए सबमिट नहीं हो रहे क्योंकि:

  • आधार कार्ड में नाम बिना स्पेस है
  • हाईस्कूल मार्कशीट में स्पेस है
  • 10th में Surname है लेकिन आधार में नहीं

समाधान:
आयोग को सूचना देने और हेल्पलाइन पर संपर्क करने से समस्या का समाधान किया जाएगा।


5️⃣ निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी

  • फॉर्म में निवास प्रमाण पत्र की डिटेल भरने की जरूरत नहीं है
  • प्रमाण पत्र सिर्फ आपके पास होना चाहिए
  • यह आजीवन वैध रहता है
  • यदि आप माइग्रेट कर चुके हैं तो नया बनवा लें

6️⃣ Hand Declaration जरूरी

अभ्यर्थियों को हस्तलिखित घोषणा (Hand Declaration) खुद लिखकर अपलोड करनी होगी।

  • हिंदी में
  • इंग्लिश में

7️⃣ सभी दस्तावेज़ की PDF अपलोड जरूरी

अगर आपके डॉक्यूमेंट्स कॉलेज में जमा हैं तो उन्हें वापस ले लें क्योंकि:

  • आवेदन में सभी दस्तावेज़ की PDF अपलोड करनी होगी।

☎️ आयोग हेल्पलाइन नंबर

सेवासमयनंबर
सामान्य समस्यासुबह 09:00 – शाम 06:00 (सोम–शनिवार)9899677276
अर्हता संबंधित समस्यासुबह 10:00 – शाम 05:000532-2466851