WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 स्कूल चलो अभियान 2026: 3 से 18 वर्ष तक हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने की पहल

स्कूल चलो अभियान 2026: हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प


अभियान का उद्देश्य

राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के 03 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है। इस अभियान के माध्यम से ड्रॉप-आउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः स्कूल से जोड़ा जाएगा।

अभियान की समय सीमा

अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा।

चरणतिथि
प्रथम चरण01 अप्रैल – 15 अप्रैल 2026
द्वितीय चरण01 जुलाई – 15 जुलाई 2026

नामांकन के मुख्य लक्ष्य

  • 03 वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी / बालवाटिका में 100% नामांकन
  • 06 वर्ष के बच्चों का कक्षा 1 में प्रवेश
  • 07–14 वर्ष के स्कूल से बाहर बच्चों का चिन्हांकन और नामांकन

शत-प्रतिशत ट्रांजीशन सुनिश्चित

सरकार ने निम्न कक्षाओं के बीच 100% ट्रांजीशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पिछली कक्षाअगली कक्षालक्ष्य
आंगनबाड़ीकक्षा 1100%
कक्षा 5कक्षा 6100%
कक्षा 8कक्षा 9100%
कक्षा 10कक्षा 11100%

दस्तावेजों में दी गई छूट

यदि किसी बच्चे के पास आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, तो भी उसे स्कूल में प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। अभिभावक द्वारा दी गई जानकारी को मान्य माना जाएगा।

विशेष समूहों पर ध्यान

अभियान में निम्न बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी:

  • बालिकाएं
  • दिव्यांग बच्चे (CWSN)
  • ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों के बच्चे
  • मलिन बस्तियों के बच्चे
  • प्रवासी परिवारों के बच्चे

सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे