WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के लिये वर्ष 2026 की अवकाश तालिका देखें व डाउनलोड करें, UP Madhyamik School Holiday List 2026 Download PDF

उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय अवकाश सूची 2026 जारी



365 दिनों में 238 शिक्षण दिवस और 112 अवकाश निर्धारित

लखनऊ:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका जारी कर दी है। इस सूची में राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 9 से 12) के लिए वर्षभर की छुट्टियों का विवरण दिया गया है।

अधिसूचना के अनुसार पूरे वर्ष के 365 दिनों में 238 शिक्षण दिवस और 112 अवकाश दिवस निर्धारित किए गए हैं। इनमें रविवार, सार्वजनिक अवकाश, ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन छुट्टियां शामिल हैं।


प्रमुख बिंदु (Holiday Calendar Highlights)

  • कुल शिक्षण दिवस – 238

  • कुल अवकाश – 112

  • सार्वजनिक अवकाश – 28 दिन

  • रविवार – 52 दिन

  • बोर्ड परीक्षा दिवस – 15

  • स्थानीय अवकाश – 3 से 5 दिन (जिलाधिकारी के अनुसार)


ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश

अवकाशतिथि
ग्रीष्मकालीन अवकाश21 मई से 30 जून 2026
शीतकालीन अवकाश31 दिसम्बर 2025 से 14 जनवरी 2026

उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 9 से 12 तक) के लिए 2026 की अवकाश सूची जारी हो चुकी है, जिसमें प्रमुख त्योहारों जैसे गणतंत्र दिवस, होली, ईद, दीवाली आदि पर छुट्टियां शामिल हैं। कुल अवकाशों में 28 सार्वजनिक अवकाश, रविवार, गर्मी-शीत लहर की छुट्टियां और परीक्षा काल सम्मिलित हैं। आधिकारिक वेबसाइट madhyamikshiksha.up.nic.in या schoolgradingmadhyamikshiksha.in पर जाकर G.O. PDF डाउनलोड करें ।

माध्यमिक विद्यालयों हेतु अवकाश तालिका वर्ष 2026 

01 जनवरी, 2026 से 31 दिसम्बर, 2026 तक

क्र०सं०दिनांकमाहदिवसअवकाश का नामअवकाश की संख्या
103जनवरीशनिवार*हजरत अली का जन्म दिवस01
214जनवरीबुधवारमकर संक्रान्ति01
323जनवरीशुक्रवारबसन्त पंचमी01
426जनवरीसोमवारगणतंत्र दिवस01
501फरवरीरविवारसंत रविदास जयन्ती01
615फरवरीरविवारमहाशिवरात्रि01
702मार्चसोमवारहोलिका दहन01
804मार्चबुधवारहोली01
921मार्चशनिवार*ईद-उल-फितर01
1026मार्चगुरूवाररामनवमी01
1131मार्चमंगलवारमहावीर जयन्ती01
1203अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे01
1306अप्रैलसोमवारईस्टर-मंडे01
1414अप्रैलमंगलवारडॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म दिवस01
1501मईशुक्रवारबुध पूर्णिमा01

**दिनांक 21 मई से 30 जून, 2026 तक ग्रीष्मावकाश (27 मई, 2026, बुधवार को ईदुज्जुहा (बकरीद) एवं दिनांक 26 जून, 2026, गुरूवार को मोहर्रम का अवकाश सम्मिलित)

क्र०सं०दिनांकमाहदिवसअवकाश का नामअवकाश की संख्या
1604अगस्तमंगलवार*चेहल्लुम01
1715अगस्तशनिवारस्वतंत्रता दिवस01
1826अगस्तबुधवार*ईद-ए-मिलाद/बारावफात01
1928अगस्तशुक्रवाररक्षा बन्धन01
2004सितम्बरशुक्रवारजन्माष्टमी01
2117सितम्बरगुरूवारविश्वकर्मा पूजा01
2202अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गाँधी जयन्ती01
2320अक्टूबरमंगलवारदशहरा महानवमी/विजयदशमी01
2408नवम्बररविवारनरक चतुर्दशी/दीपावली01
2509नवम्बरसोमवारगोवर्द्धन पूजा01
2611नवम्बरबुधवारभैयादूज/चित्रगुप्त जयन्ती01
2724नवम्बरमंगलवारगुरू नानक जयन्ती/कार्तिक पूर्णिमा/गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस01

माध्यमिक के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए 9453187618 पर व्हाट्सएप करें।

  • अवकाश / रविवार / ग्रीष्मावकाश दिवस: 112
  • बोर्ड परीक्षा दिवस: 15
  • कार्य दिवस / शिक्षण दिवस: 238
  • योग: 365
  1. विशेष परिस्थिति में स्थानीय आवश्यकता के अनुसार प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक के विवेकाधीन 03 दिन का अवकाश रहेगा।
  2. *मुस्लिम त्योहार स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार होंगे।
  3. प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ का अवकाश होगा।
  4. क्षेत्र विशेष में हरि तालिका तीज अथवा हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी / ललई छठ, जीउतिया व्रत / अहोई अष्टमी हेतु व्रत रखने वाली महिला शिक्षिकाओं को उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर कोई दो अवकाश अनुमन्य किये जायेंगे।
  5. शोक सभाएँ केवल विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र / छात्रा के निधन पर ही होंगी।
  6. स्थानीय अवकाश जिलाधिकारी द्वारा निर्गत अवकाश तालिका के अनुसार देय होंगे।
  7. राष्ट्रीय पर्वों पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
  8. महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों के जन्म दिवसों पर विद्यालयों में कम से कम एक घण्टे की गोष्ठी / सेमिनार आयोजित कर समाज व राष्ट्र को दिशा देने वाले उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

डॉ० (महेन्द्र देव) शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश, लखनऊ



UP ​Secondary School Holiday Calendar 2026, एकेडमिक कैलेंडर जारी







PDF डाउनलोड कैसे करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका 2026 की आधिकारिक PDF माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • Holiday List 2026 सेक्शन खोलें

  • PDF डाउनलोड करें

 आधिकारिक वेबसाइट https://dse.upmsp.edu.in या https://schoolgradingmadhyamikshiksha.in पर लॉगिन कर ‘शासनादेश’ सेक्शन से डाउनलोड करें ।

माध्यमिक स्कूलों की अवकाश तालिका जारी, यहाँ देखें PDF