WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में शिक्षक के 58 पदों पर भर्ती, 6 से 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन

भर्ती से जुड़ी मुख्य तिथियां

प्रक्रियातिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू6 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 अप्रैल 2026
शुल्क समायोजन व संशोधन4 मई 2026

परीक्षा पैटर्न

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना के अनुसार लिखित परीक्षा 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रमुख विषय

  • दिव्यांगता से संबंधित विषय

  • बाल विकास एवं अधिगम

  • दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम

  • कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

  • समसामयिक तकनीकी विकास

  • उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य प्रश्न

अभ्यर्थियों को आवेदन भरने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।


लेखा परीक्षक भर्ती में 30 मार्च को सुनवाई

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार के 529 पदों पर भर्ती भी जारी है। अंतिम चयन परिणाम में औपबंधिक रूप से शामिल 12 अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत सुनवाई 30 मार्च को आयोग कार्यालय में की जाएगी। इसकी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।