WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक वार्षिक परीक्षा, मूल्यांकन और 30 मार्च को प्रगति पत्र वितरण के निर्देश जारी


30 मार्च को मिलेगा प्रगति पत्र

परीक्षा के बाद 30 मार्च 2026 को विद्यालय परिसर में अभिभावकों की उपस्थिति में छात्रों को प्रगति पत्र (रिपोर्ट कार्ड) वितरित किया जाएगा। इससे अभिभावक सीधे विद्यालय में आकर अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति जान सकेंगे।


प्रगति पत्र छपाई के लिए बजट

विवरणराशि
प्रति छात्र प्रगति पत्र छपाई₹2
धनराशि वितरणब्लॉक संसाधन केंद्र के माध्यम से
उद्देश्यसमय पर रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराना

प्रगति पत्र छपाई से जुड़े प्रमुख निर्देश

  • प्रगति पत्र का आकार 30 सेमी × 21 सेमी होगा।

  • फोल्ड करने पर आकार 15 सेमी × 21 सेमी रहेगा।

  • 300 GSM Ivory Card Sheet पर प्रिंटिंग होगी।

  • छपाई काले रंग की स्याही से की जाएगी।

  • परिषद द्वारा निर्धारित नमूना प्रारूप का उपयोग अनिवार्य होगा।


अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

  • बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें

  • बच्चों की स्वच्छता और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • पढ़ाई के संबंध में शिक्षकों से संपर्क बनाए रखें

  • बच्चों को विद्यालय यूनिफॉर्म में ही भेजें

  • विद्यालय के संचालन में सहयोग करें


अधिकारियों को दिए गए निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रगति पत्र की छपाई और वितरण की प्रक्रिया विकास खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से समय पर सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही सभी खर्च वित्तीय नियमों के अनुसार किए जाएंगे।


नया शैक्षिक सत्र कब से शुरू होगा

परिषद के अनुसार प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा